{"_id":"6a67b1bd8721971e96015688","slug":"strict-enforcement-of-zinc-tagging-on-fertilizers-notices-issued-to-four-shops-amethi-news-c-96-1-ame1002-171862-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उर्वरक के साथ जिंक टैगिंग पर सख्ती, चार दुकानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उर्वरक के साथ जिंक टैगिंग पर सख्ती, चार दुकानों को नोटिस
Tue, 28 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और यूरिया के साथ जिंक व अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री रोकने के लिए कृषि विभाग ने सोमवार को जिलेभर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन और उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र तिवारी ने अलग-अलग क्षेत्रों में उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण में अभिलेखों में गड़बड़ी, प्रतिष्ठान बंद मिलने और यूरिया के साथ जिंक टैगिंग की शिकायत मिलने पर चार प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू की गई।
उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र तिवारी ने अमेठी ब्लॉक के गोसाईगंज, महाराजपुर और देव कॉम्प्लेक्स स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। किसान खाद भंडार गोसाईगंज पर संचालक ने बताया कि 444 बोरी यूरिया का वितरण किया जा चुका है। वितरण पाने वाले किसान लवकुश ने मोबाइल पर बातचीत में यूरिया के साथ जिंक का पैकेट जबरन दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में इसकी पुष्टि होने पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी किया गया। किसान सेवा केंद्र महाराजपुर पर स्टॉक और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिला, जबकि संचालक ने यूरिया का स्टॉक समाप्त होने की बात कही।
अमित खाद भंडार और देव एंड संस इंटरप्राइजेज निरीक्षण के दौरान बंद मिले। दोनों संचालकों से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए गए। अमित खाद भंडार के संचालक को सहायक विकास अधिकारी (कृषि) की मौजूदगी में ही यूरिया वितरण करने तथा किसी भी उर्वरक की टैगिंग नहीं करने के निर्देश दिए गए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने टीकरमाफी और अयोध्यानगर क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। किसान एग्री जैक्सन केंद्र पर रेट बोर्ड नहीं मिला, जबकि महेश ट्रेडर्स बंद मिला। शिवा बीज भंडार और मौर्या बीज भंडार पर कुछ कीटनाशकों के अधिकृत प्राधिकार पत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सके। चारों प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
शाहगढ़ क्षेत्र में एडीओ (कृषि) अशोक खरे ने कमला नगर स्थित अभिनव ट्रेडर्स का निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, पीओएस मशीन और उर्वरक वितरण व्यवस्था की जांच की। विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और सभी अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1,17,913.56 क्विंटल यूरिया, 41,565.11 क्विंटल डीएपी और 20,098.38 क्विंटल एनपीके उपलब्ध है।