सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Railway gate closed, people troubled

Amethi News: रेलवे फाटक बंद, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Railway gate closed, people troubled
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर निहालगढ़ और अढ़नपुर स्टेशन के बीच स्थित रेलवे फाटक के बंद होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। मरम्मत कार्य के कारण राहगीरों को अब रोजाना दो से तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।
Trending Videos



वारिसगंज और जामों के बीच आने-जाने वाले लोगों को अब हाईवे के सर्विस रोड से घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ ईंधन खर्च भी बढ़ गया है। सुबह-शाम काम पर जाने वाले लोगों और छात्रों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय निवासियों का कहना है कि पहले जहां कुछ ही मिनटों में रास्ता तय हो जाता था, अब वही दूरी तय करने में काफी समय लग रहा है। मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी देरी हो रही है, जिससे चिंता बढ़ गई है। छोटे दुकानदारों और व्यापारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। रेलवे की ओर से ट्रैक के बीच स्लीपर बदले जा रहे हैं, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और बेहतर हो सके।


इस दौरान फाटक को पूरी तरह बंद रखा गया है। हालांकि ट्रेनों का संचालन जारी है, लेकिन उन्हें इस खंड पर करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी गति से गुजारा जा रहा है। सेक्शन इंजीनियर मुसाफिरखाना रविशंकर ने बताया कि यह कार्य 29 मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगा। लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed