सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ration dealer's license cancelled in ration scam

Amethi News: राशन घोटाले में कोटेदार का लाइसेंस निरस्त

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer's license cancelled in ration scam
विज्ञापन
तिलोई। राशन वितरण में अनियमितता पाए जाने पर उपजिलाधिकारी तिलोई ने कोटे की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। साथ ही अनुबंध समाप्त करते हुए जमानत राशि भी जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।
Trending Videos



सेमरौता गांव में राशन वितरण में धांधली की शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से की थी। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर सरकारी गल्ले की दुकान पर छापा मारकर जांच कराई गई। जांच के दौरान कोटेदार शिवशंकर गुप्ता की ओर से गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद दुकान का लाइसेंस पहले ही निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में कोटेदार पर 10.20 क्विंटल गेहूं और 24.06 क्विंटल चावल के गबन का आरोप साबित हुआ। मामले में जुलाई 2025 में शिवरतनगंज थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। उपजिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित पाए गए। साथ ही लाइसेंसधारक ने लगाए गए आरोपों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऐसे में जनहित को देखते हुए उचित दर विक्रेता के रूप में लाइसेंस बनाए रखना उचित नहीं पाया गया।


उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उचित दर विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया और अनुबंध समाप्त कर जमानत राशि भी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed