पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief rain turned into disaster

Amethi News: राहत की बारिश बन गई आफत

Sat, 30 May 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Relief rain turned into disaster
 गौरीगंज के सैठा तिराहे पर हुआ जलभराव। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमेठी। मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव के बाद बृहस्पतिवार देर रात आईं तेज आंधी और बारिश ने लोगों को नौतपा की तपिश से राहत पहुंचाई। हालांकि बारिश के कारण शुक्रवार को कस्बों में कई जगह हुए जलभराव और निर्माणाधीन चिलबिला-अमेठी-गौरीगंज हाईवे पर फैले कीचड़ ने राहगीरों को परेशानी भी बढ़ा दी।
रास्तों में कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने आगामी 24 घंटे में मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी व बारिश होने के साथ सामान्य से तेज गति से हवा चलने की संभावना जताई है। रात करीब दो बजे के बाद हुई बारिश से गौरीगंज के सैंठा रेलवे क्रॉसिंग, सब्जी मंडी और अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया। हाईवे निर्माण वाले क्षेत्रों टिकरिया, बारामासी बाजार, डेढ़पसार और ठेंगहा के पास सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

कई दो पहिया व चार पहिया वाहन भी इसमें फंसते रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश से उड़द और मूंग जैसी तैयार फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed