{"_id":"6a15ed358a097ac89209f4e9","slug":"responsibilities-assigned-to-33-office-bearers-amethi-news-c-96-1-ame1008-166788-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 33 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 33 पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Wed, 27 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
मनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत करते व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। गांवों से लेकर कस्बे की बाजारों तक संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। मंगलवार को जिला कैंप कार्यालय में हुई बैठक में जिले की 33 प्रमुख बाजारों की जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को तेजी से उठाने और बाजार स्तर पर संगठन सक्रिय रखने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय को मिश्रौली, हथकिला, एचएएल कोरवा, शारदन और मुंशीगंज बाजार का प्रभार दिया गया। देवचंद्र सिंह मुन्ना, शिवांशु मिश्र, मुकेश शुक्ल, संजीव जायसवाल और शिवम प्रजापति को भी अलग-अलग बाजारों की जिम्मेदारी मिली।
दीपक आर्य को मुसाफिरखाना और अमेठी नगर की कमान सौंपी गई। संदीप कसौधन, कुलदीप जायसवाल, रोहित गिरी और विनोद जायसवाल सह प्रभारी बनाए गए। संगठन विस्तार के तहत अखिलेश मिश्र को अमेठी नगर सचिव और विजय बहादुर सिंह को टीकरमाफी बाजार अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजारों में बढ़ती चुनौतियों और संगठन को और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।