सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Salary of eight officers and employees including DPO withheld

Amethi News: डीपीओ सहित आठ अफसर कर्मचारियों का रोका वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Salary of eight officers and employees including DPO withheld
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विकास भवन में विभिन्न विभागीय कार्यालयों का बुधवार शाम मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीओ सहित आठ अफसर व कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव, सफाई और अनुशासन में कमी पाई गई।
Trending Videos



सीडीओ ने लघु सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला अर्थ एवं संख्या, जिला पंचायत राज, मत्स्य, युवा कल्याण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिशासी अभियंता हरिओम श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखा अधिकारी रवींद्र कुमार और अवर अभियंता मीनाक्षी अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अर्थ व संख्या अधिकारी पन्नालाल, युवा कल्याण अधिकारी रीना, अल्पसंख्यक कल्याण के वरिष्ठ सहायक जमील कादरी और पिछड़ा वर्ग कल्याण के सहायक अशोक कुमार भी अनुपस्थित पाए गए।


जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव भी अनुपस्थित मिले। इन सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का सीडीओ ने एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। लघु सिंचाई विभाग में अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक नहीं था।


कर्मचारियों ने पहचान पत्र नहीं पहने थे और नाम पट्टिका भी नहीं लगी थी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भी यही स्थिति थी। मत्स्य विभाग, जिला समाज कल्याण और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सफाई और अभिलेखों की स्थिति खराब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed