{"_id":"69c61b1f969df9d24402dd73","slug":"video-amatha-ma-taja-rafatara-taraka-ka-capata-ma-aaya-tarakatara-calka-samata-cara-lga-ghayal-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया ट्रैक्टर, चालक समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया ट्रैक्टर, चालक समेत चार लोग घायल
यूपी में अमेठी के मुसाफिरखाना में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से लकड़ी लदा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
अमेठी रोड स्थित हाईवे पर देर रात लकड़ी लदा ट्रैक्टर सर्विस लेन से मुख्य मार्ग पर चढ़ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर रुक गया। इसमें सवार लोग गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घटना में मुसाफिरखाना के जमुवारी गांव निवासी ट्रैक्टर चालक मुजाहिद अली (30) के साथ मोहम्मद जहीर (40), इम्तियाज (25) और वासिक (40) घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुजाहिद अली और मोहम्मद जहीर की हालत गंभीर देखते हुए केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और ट्रैक्टर को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया। इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।