{"_id":"69c6505024b079f29604c1f2","slug":"video-amatha-ma-masama-ka-bthal-majaja-sa-bugdhha-kasana-ka-cata-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में मौसम के बदले मिजाज से बढ़ी किसानों की चिंता
अमेठी में मौसम के बदले मिजाज ने शुक्रवार को किसानों की चिंता बढ़ा दी। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर बदली बनी रही। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे खेतों में खड़ी फसलों को लेकर आशंका गहराने लगी। कई किसान दूसरे काम छोड़कर दिनभर खेतों में फसल संभालने में जुटे रहे।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार सुबह बादल छाते ही किसानों की बेचैनी बढ़ गई। मौसम बदलने के बावजूद उमस का असर बना रहा। सरसों की कटाई शुरू हो चुकी है, जबकि पछेती गेहूं में बालियां निकल रही हैं। इस अवस्था में तेज हवा या बारिश होने पर फसल गिरने का खतरा रहता है।
किसानों का कहना है कि पकने के समय मौसम का अस्थिर होना सबसे ज्यादा नुकसानदेह होता है। खेत में तैयार फसल गिरने पर दाने कमजोर पड़ जाते हैं। इससे उत्पादन के साथ गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। पिछले दिनों तेज धूप और साफ मौसम से फसलों को लाभ मिला था, लेकिन अचानक बादल छाने से अनिश्चितता बढ़ गई है।
किसान लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में इस समय गेहूं, सरसों, आलू और सब्जियों की फसल अंतिम अवस्था में है। ऐसे में मौसम का थोड़ा भी बिगड़ना नुकसान बढ़ा सकता है। खासकर सब्जी उत्पादक किसानों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश या हवा चलने की संभावना है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।