{"_id":"69c61bd26d066fa35c0507c2","slug":"video-amatha-ma-pataral-ka-lkara-bval-garamanae-va-karamacaraya-ma-marapata-palsa-sa-bha-jhaugdhapa-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में पेट्रोल को लेकर बवाल, ग्रामीणों व कर्मचारियों में मारपीट; पुलिस से भी झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में पेट्रोल को लेकर बवाल, ग्रामीणों व कर्मचारियों में मारपीट; पुलिस से भी झड़प
यूपी के अमेठी में मोहनगंज के भेलाई कला गांव स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। ग्रामीणों और पंप कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हो गई। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की सरकारी गाड़ी घेर ली। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहनगंज के जगदीशपुर रोड स्थित सुन्दरी नारायण फिलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) पर पेट्रोल लेने वालों की लंबी कतार लगी थी। पूरे जमाल मजरे भेलाई कला निवासी अब्बू सैफ 25 लीटर पेट्रोल लेने के लिए लाइन में लगा था, मगर कर्मचारियों ने उसे पांच लीटर ही दिया।
आरोप है कि कुछ लोगों को अधिक मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा था। इसी बात पर युवक ने विरोध जताया। विरोध के दौरान कहासुनी बढ़ी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे हालात बिगड़ गए।
मोहनगंज पुलिस ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों की पुलिस से भी झड़प हो गई। हालांकि पुलिस ने हालात काबू में कर लिए और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों के रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
भेलाई कला गांव में पेट्रोल पंप पर हुए बवाल को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि पुलिस को चार घंटे की पिक्चर देखने भेजने के बजाय पेट्रोल पंप पर भेजना चाहिए था। घटना से जुड़े फोटो और वीडियो भी साझा किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।