{"_id":"69c61ce903e774e7ac054bff","slug":"video-amatha-ma-paranae-paratashhatha-sa-pahal-nakal-gaii-shabhayatara-shatal-mata-mathara-ma-cal-raha-anashhathana-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई शोभायात्रा, शीतला माता मंदिर में चल रहा अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकाली गई शोभायात्रा, शीतला माता मंदिर में चल रहा अनुष्ठान
यूपी के अमेठी में ग्राम पंचायत लोहरता के पूरे शिव गुलाम गांव में नव निर्मित शीतला माता मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए बुधवार से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान चल रहा है। शुक्रवार को गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो लोहरता गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर, पंचमुखी हनुमान जी, ताला स्थित बाबा मुकुट नाथ धाम, हनुमानजी मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, शनिदेव मंदिर, भगवान गणेश मंदिर पहुंची। जहां दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मूर्ति भ्रमण के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रकांड विद्वानों ने मंदिर में मूर्ति की स्थापना कराई। कार्यक्रम संयोजक विद्याधर शुक्ला ने शनिवार को विशाल भंडारा आयोजित होगा। इस दौरान यजमान शत्रुघ्न शुक्ल, नीलम शुक्ल, सुरेश शुक्ल, उमापति शुक्ल, श्री नारायण शुक्ल, राजदेव, राम जी शुक्ल, संतोष कुमार शुक्ल, तीर्थराज, भीम मिश्र, सियाराम यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।