सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Semrauta's group tops in Jawabi Fagua

Amethi News: जवाबी फगुआ में सेमरौता की मंडली अव्वल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Semrauta's group tops in Jawabi Fagua
सिंहपुर के जेहटा उसरहा गांव में फगुआ गाते ग्रामीण।
विज्ञापन
सिंहपुर। होली पर जेहटा उसरहा गांव में आयोजित जवाबी फगुआ गीत कार्यक्रम ने लोगों को सोमवार देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक फाग, चौताल और होली के लोकगीतों की प्रस्तुति दी। जवाबी फगुआ में सेमरौता की मंडली अव्वल रही।
Trending Videos

युवा फाग गायक हिमांशु ने तुम फागुन भर दिलदार घरय रहव प्यारे सुनाया तो मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। बद्री मिश्र ने चौताल सुनाते हुए जमुना तट श्याम खेलें होरी...जमुना तट से लोगों को रोमांचित कर दिया। शशिकांत मिश्र ने धावारी फाग गाते हुए ब्रज मंडल देश देखाओ रसिया ब्रज मंडल से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जगदीश त्रिवेदी ने सियाराम डालो राम गले जयमाला सुनाया। कुलदीप मिश्रा ने माधव गति तुम्हार कोउ जानी फगुआ सुनाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर से फाग मंडली ने रंग और उमंग से भरे गीत गाए, तो दूसरी ओर से चुटीले और हंसी-ठिठोली से सजे जवाबी फगुआ प्रस्तुत कर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की थाप पर गूंजते गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी झालरों और अबीर-गुलाल से सजाया गया। निर्णायक मंडल ने सेमरौता की फाग मंडली को विजयी घोषित किया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि फाग कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान रोमी मिश्र, सज्जन पांडेय, देवी शरण बाजपेयी, सत्यम, टिंकू, शशिकांत, बद्री, चंद्रमणि, हिमांशु, मनीष, शिवाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed