सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six teams reached the Super Six

Amethi News: सुपर सिक्स में पहुंचीं छह टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Six teams reached the Super Six
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी टीचर्स प्रीमियर सीजन-4 के लीग मैच रविवार को खेले गए। शिक्षकों के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कई मुकाबले हुए। लीग चरण समाप्त होने के बाद संग्रामपुर, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, तिलोई, जामों और भेंटुआ की टीमें सुपर सिक्स में पहुंच गई हैं।
Trending Videos
para_count-0

para_count-1
para_count-1
para_count-1 अमेठी और गौरीगंज के बीच मुकाबला करीबी रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेठी की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 63 रन बनाए। धर्मेंद्र ने 19 रन बनाए। जवाब में गौरीगंज की टीम 10 ओवर में छह विकेट पर 60 रन ही बना सकी। अमेठी के यशस्वी ने दो ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2
para_count-2
para_count-2 एक अन्य मैच में तिलोई ने जगदीशपुर को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जगदीशपुर ने 10 ओवर में चार विकेट पर 103 रन बनाए। चंदन ने 30 और राहुल ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलोई ने 9.2 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। विनीत ने 41 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। para_count-2
para_count-3

para_count-3
para_count-3 भेंटुआ और सिंहपुर के बीच हुए मुकाबले में भेंटुआ ने छह रन से जीत दर्ज की। भेंटुआ ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 113 रन बनाए। सत्यार्थ पांडेय ने 32 गेंदों में 69 रन बनाए। सिंहपुर की टीम 10 ओवर में पांच विकेट पर 107 रन ही बना सकी। प्रमोद कुमार ने 46 रन बनाए। सत्यार्थ पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट संयोजक प्रमोद तिवारी ने बताया कि लीग मैचों के बाद छह टीमें सुपर सिक्स में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता में आगे भी मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला, अश्वनी द्विवेदी, अमित पांडेय, विवेक त्रिपाठी, राम सहोदर यादव और आशीष सहित कई शिक्षक व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
para_count-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed