फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sleep disrupted by electric shocks during the night.

Amethi News: रात में बिजली के झटकों से उड़ी नींद

Sun, 02 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sleep disrupted by electric shocks during the night.
 गौरीगंज कस्बे में लाइन मरम्मत करता कर्मी। संवाद
अमेठी। उमसभरी गर्मी के बीच जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था शनिवार को भी चरमराई रही। जिला मुख्यालय गौरीगंज समेत अमेठी, संग्रामपुर, सेमरौता, जामों, मुसाफिरखाना, मऊ, बाजारशुकुल, पीठीपुर, शुकुलपुर, तिलोई और जगदीशपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दिन-रात कटौती और ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। इससे पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज, सिंचाई और छोटे कारोबार प्रभावित रहे। रात में बिजली कटौती होने से लोगों की नींद उड़ गई।
विज्ञापन



गौरीगंज में शुक्रवार रात करीब 9:30 से 11:30 बजे और रात 1:30 से 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक फिर कटौती हुई। इसके बाद दिनभर लगभग हर घंटे पांच से 10 मिनट तक ट्रिपिंग होती रही। गौरीगंज निवासी रामलाल यादव ने बताया कि लगातार ट्रिपिंग से इनवर्टर चार्ज नहीं हो पा रहा है। सुबह पानी भरने और बच्चों को स्कूल भेजने में दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन



सेमरौता उपकेंद्र से रात 9:40 से 11:50 बजे और शनिवार सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक आपूर्ति बंद रही। जामों उपकेंद्र से शुक्रवार शाम 6:30 से 10:15 बजे तथा शनिवार सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक बिजली गुल रही। किसान अवधेश सिंह ने बताया कि नलकूप बंद रहने से धान की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुसाफिरखाना क्षेत्र में रात 10:00 से 12:00 बजे और सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक कटौती हुई। मऊ उपकेंद्र से रात 9:00 से 11:00 बजे तथा सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक बिजली बंद रही। संग्रामपुर क्षेत्र में रात 8:30 से 10:30 बजे और सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। व्यापारी इरफान अहमद ने बताया कि बिजली की आवाजाही से कंप्यूटर, फोटोस्टेट और वेल्डिंग का काम प्रभावित हो रहा है।


अमेठी, बाजारशुकुल, पीठीपुर, शुकुलपुर, तिलोई और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी दो से तीन घंटे की रोस्टिंग के साथ दिनभर ट्रिपिंग होती रही। सुनीता देवी ने बताया कि सुबह बिजली नहीं रहने से पानी भरने और घरेलू कामकाज में परेशानी हुई। रात की कटौती से उमसभरी गर्मी में लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत अरुण कुमार ने बताया कि बढ़ी हुई बिजली मांग के कारण कुछ स्थानों पर ट्रिपिंग हो रही है। तकनीकी खराबी मिलने पर टीम भेजकर फॉल्ट दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed