सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Spent seven hours in line, still empty handed

Amethi News: सात घंटे लगे लाइन में, फिर भी खाली हाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Spent seven hours in line, still empty handed
अमेठी में दुर्गापुर रोड के गोदाम सिलिंडर लेने के लिए मौजूद महिलाएं। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों को रविवार को भी राहत नहीं मिली। दुर्गापुर रोड स्थित प्रकाश गैस गोदाम पर सुबह से ही सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ जुट गई। लोग उम्मीद लेकर पहुंचे थे कि इस बार सिलिंडर मिल जाएगा, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
Trending Videos




सुबह पांच बजे से ही उपभोक्ता लाइन में लगने लगे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ बढ़ती चली गई और दोपहर तक लंबी कतार लग गई। तेज धूप के बावजूद लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर वर्ग के लोग भी सिलिंडर पाने की उम्मीद में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच दोपहर में अचानक एजेंसी सीज होने की सूचना फैल गई। सूचना मिलते ही कतार में लगे लोगों में मायूसी छा गई और धीरे-धीरे लोग खाली सिलिंडर लेकर लौटने लगे।
कई लोगों ने बताया कि वे कई दिनों से लगातार आ रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। शहर के जितेंद्र यादव ने बताया कि वह सुबह पांच बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन एजेंसी सीज होने की खबर ने उनकी उम्मीद तोड़ दी। गंगागंज की रेखा देवी ने कहा कि छोटे बच्चों को घर छोड़कर आई थीं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ गई।


बेनीपुर के गौरव सिंह ने बताया कि कई दिनों से लगातार प्रयास के बावजूद गैस नहीं मिल पा रही है। टीकरमाफी के राहुल यादव ने कहा कि मजदूरी छोड़कर सिलिंडर लेने आना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। तिवारीपुर की विभा ने बताया कि घर में गैस खत्म हो चुकी है और खाना बनाना मुश्किल हो गया है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस आपूर्ति व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आमजन की परेशानी और बढ़ सकती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed