{"_id":"6a15f05aeb573664bb038c9e","slug":"surveillance-will-be-conducted-using-drones-in-sensitive-areas-amethi-news-c-96-1-ame1002-166757-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संवदेनशील इलाकों में ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संवदेनशील इलाकों में ड्रोन से होगी निगरानी
Wed, 27 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले के संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाली बाजारों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। पुलिस कंट्रोल रूम से ड्रोन की लाइव मॉनिटरिंग होगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
जिले की 112 ईदगाहों में नमाज अदा होगी, जबकि 54 स्थानों पर कुर्बानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए पूरे जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। क्षेत्राधिकारियों को जोन प्रभारी और थाना प्रभारियों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को लगातार भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हौना, मुसाफिरखाना, जायस और जगदीशपुर को संवेदनशील मानते हुए यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, जबकि हॉट स्पॉट क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे लगातार उड़ान भरते नजर आएंगे। एसपी सरवणन टी ने बताया कि सभी प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। नमाज स्थलों पर पीएसी की एक कंपनी भी लगाई जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च कराया जा रहा है, जिससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
विज्ञापन
एसपी ने थाना प्रभारियों को धर्मगुरुओं, पीस कमेटी और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है।