सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The public arrived nine hours late.

Amethi News: नौ घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The public arrived nine hours late.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को नीलांचल एक्सप्रेस के निरस्त होने और अन्य ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Trending Videos



आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही। इस ट्रेन से गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं दिल्ली से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस शनिवार रात 11:56 बजे गौरीगंज पहुंचनी थी, लेकिन यह ट्रेन रविवार सुबह 08:57 बजे स्टेशन पहुंची। करीब नौ घंटे की देरी से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर रातभर इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलने वाली संगम स्पेशल भी अपने निर्धारित समय सुबह 09:13 बजे के बजाय दोपहर 01:43 बजे गौरीगंज पहुंची। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनें भी 50 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे की देरी से आईं और रवाना हुईं। यात्रियों का कहना है कि लगातार ट्रेनों के लेट होने से उनके काम प्रभावित हो रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते डाउन नीलांचल एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed