{"_id":"6a15f1b566114659ac086245","slug":"the-village-heads-distributed-sweets-and-celebrated-amethi-news-c-96-1-ame1008-166789-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रधानों ने बांटी मिठाई, मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रधानों ने बांटी मिठाई, मनाया जश्न
Wed, 27 May 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील परिसर में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते प्रधान संघ अध्यक्ष व अन्य प्रधान। संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के फैसले के बाद जिले की 682 ग्राम पंचायतों में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को कई गांवों में प्रधानों और उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। प्रधानों ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए फैसले को ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि पंचायतें गांवों के विकास की सबसे मजबूत इकाई हैं। कार्यकाल बढ़ने से विकास योजनाओं में निरंतरता बनी रहेगी और अधूरे कार्य पूरे हो सकेंगे। ताला ग्राम प्रधान मनोज शुक्ल ने कहा कि कई परियोजनाएं अंतिम चरण में थीं। समय कम होने के कारण काम अधूरा छूटने की आशंका थी, लेकिन अब उन्हें पूरा कराया जा सकेगा।
सरवनपुर के प्रधान रवि सिंह ने कहा कि सरकार के फैसले से ग्राम प्रधानों का मनोबल बढ़ा है। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज होगी। रामदैयपुर के प्रधान अविनाश शुक्ल ने कहा कि पंचायतों में सड़क, नाली और पेयजल से जुड़े कई काम चल रहे हैं। कार्यकाल बढ़ने से ग्रामीणों को इन योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
जंगल रामनगर के प्रधान बृजलाल वर्मा ने कहा कि फैसले से पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहेगी। घाघूघार के प्रधान प्रतिनिधि विवेक मिश्र ने कहा कि इससे गांवों में अधूरे निर्माण कार्य पूरे करने में आसानी होगी। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि कार्ययोजना में शामिल कार्य पहले की तरह चलते रहेंगे। नए कार्य शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमोदन लेना होगा। प्रधान अब प्रशासक के रूप में काम करेंगे।