{"_id":"6a1b31f062a18353f904571b","slug":"the-work-areas-of-20-accountants-were-changed-amethi-news-c-96-1-ame1012-167012-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 20 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 20 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले
Sun, 31 May 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 31 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। तहसील प्रशासन ने राजस्व कार्यों के बेहतर संचालन के लिए 20 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसडीएम पंकज मिश्र के आदेश पर जारी सूची में कई लेखपालों को नए क्षेत्र आवंटित किए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नवागंतुक लेखपाल कुलदीप शुक्ला को रामदैपुर और कनकसिंहपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जनार्दन को दुर्गापुर व भदांव, प्रशांत सिंह को कसारा, ठेंगहा व सहजीपुर तथा विकास त्रिपाठी को धौरहरा व बघौरा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। निधि श्रीवास्तव को अगहर व ककवा, पंकज गुप्ता को रतापुर व खौपुर बुजुर्ग तथा सुशील कुमार ओझा को रायपुर रामगंज व भेंवई में तैनात किया गया है।
इसके अलावा सौरभ यादव को अमयेमाफी व घुरहा, अरविंद सिंह को परसोइया, विक्रम कुमार को थौरा व पिंडोरिया तथा शारदा प्रसाद को कोहरा व महमूदपुर का दायित्व मिला है। अन्य लेखपालों को भी विभिन्न गांवों और क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम पंकज मिश्र ने बताया कि प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है। नई व्यवस्था से राजस्व संबंधी कार्यों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।