{"_id":"6a19e71c6b353a10e608f0d7","slug":"three-accused-of-robbing-goat-traders-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-166945-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बकरी व्यापारियों को लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बकरी व्यापारियों को लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 30 May 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने में पकड़े गए बकरी चोरी के आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मुसाफिरखाना और भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस की संयुक्त टीम ने बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 66 बकरे, दो भेड़, 2.04 लाख रुपये, दो तमंचा, तीन कारतूस, पिकअप और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
इस दौरान गिरोह का एक सदस्य अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि संयुक्त टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले आरोपी मठाभुसुंडा जंगल की ओर से हाईवे पर आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप और कार को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक मौके से निकल गया, जबकि कार में सवार तीन युवकों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उनकी पहचान बाराबंकी के कोठी के ख्वाजानगर निवासी आशीष गोस्वामी, करन सिंह और संजय सिंह के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह पशु व्यापारियों की रेकी कर सुनसान स्थानों पर लूट की वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।