{"_id":"6a19e824ee02c356e702b97c","slug":"three-relatives-died-as-an-uncontrolled-truck-overturned-on-the-highway-amethi-news-c-96-1-ame1002-166960-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हाईवे पर बेकाबू ट्रक पलटा, तीन रिश्तेदारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हाईवे पर बेकाबू ट्रक पलटा, तीन रिश्तेदारों की मौत
Sat, 30 May 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 30 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
टांडा-बांदा हाईवे पर मुंशीगंज के लोकीपुर गांव के पास पलटी ट्रक। स्रोत: स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशीगंज/शाहगढ़। टांडा-बांदा हाईवे पर मुंशीगंज क्षेत्र के लोकीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार रात प्याज लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलट गया। इस हादसे में तीन रिश्तेदारों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर हाईवे पर एक घंटे बाद यातायात बहाल करवाया।
परिजन श्यामलाल के मुताबिक सभी लोग मुंशीगंज के बबुरीटोला दरपीपुर गांव में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात दो बाइकों से वापस लौटते समय लोकीपुर गांव के पास पीछे से आ रहा प्याज लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों पर पलट गया।
हादसे में प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी शनि वर्मा (25), उनके भतीजे प्रिंस वर्मा (16) और सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कैथापुर निवासी शनि वर्मा के जीजा मनोज उर्फ राजू (29) की मौत हो गई। वहीं शामली निवासी अजीत गंभीर घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ अखिलेश वर्मा, मुंशीगंज और गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने शनि, प्रिंस और मनोज उर्फ राजू को मृत घोषित कर दिया। मुंशीगंज थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के चलते हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों पर सवार सभी लोगों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन ट्रक के नीचे दब जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।