सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Traffic will be restored at the railway crossing from today.

Amethi News: रेलवे क्रॉसिंग पर आज से बहाल होगा आवागमन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Traffic will be restored at the railway crossing from today.
इसौली रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते रेलकर्मी।-
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। मुसाफिरखाना-पारा की रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा मरम्मत कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस कार्य के देर रात तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद तीन मार्च से इस मार्ग पर सड़क यातायात पुनः बहाल कर दिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक अमित शुक्ल ने बताया कि रेलवे को मरम्मत कार्य के लिए केवल तीन दिन का ही ब्लॉकेज मिला था। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूरा करने के लिए कर्मचारियों की टीम जुटी है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार से आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। मरम्मत के दौरान क्रॉसिंग पर बैरियर बंद रखे गए हैं और ट्रैक के आसपास मशीनों की सहायता से पटरी व क्रॉसिंग की मरम्मत की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे कर्मियों की निगरानी में कार्य किया जा रहा है। क्रॉसिंग बंद रहने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि अब कार्य पूर्ण होने के बाद मंगलवार से मुसाफिरखाना–इसौली मार्ग पर आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed