{"_id":"6a6cf41699d59cf1c80c8b5b","slug":"womans-body-found-in-locked-house-amethi-news-c-96-1-ame1002-172258-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बंद घर में महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बंद घर में महिला का शव मिला
Sat, 01 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के धम्मौर रोड पर महिला का शव मिलने के बाद मौजूद लोग। स्रोत: स्थानीय नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। धम्मौर रोड निवासी कमला देवी (75) शुक्रवार शाम अपने बंद घर में मृत मिलीं। सुबह से दरवाजा नहीं खुलने पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस छत से होकर घर में दाखिल हुई। महिला का शव फर्श पर औंधे मुंह पड़ा मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कमला देवी बृहस्पतिवार शाम रायबरेली स्थित अपनी बेटी के घर से लौटी थीं। वह घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार सुबह घर में काम करने वाली महिला पहुंची, लेकिन काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। शाम करीब चार बजे दोबारा पहुंचने पर भी दरवाजा बंद मिला तो उसने परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिसकर्मी छत से होकर घर में दाखिल हुए और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर नीचे पहुंचे। कमरे में टीवी चल रहा था और कमला देवी का पर्स बेड पर रखा मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी। मृतका का बेटा बाहर रहता है, जबकि बेटी आ रही है। परिजनों के आने के बाद उनसे जानकारी लेकर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।