फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth jumps into Sai River after sending a message on WhatsApp.

Amethi News: व्हाट्सएप पर संदेश भेज सई में कूदा युवक

Sat, 01 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into Sai River after sending a message on WhatsApp.
संग्रामपुर के पूरे शिवपाल डेहरा गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
संग्रामपुर। व्हाट्सएप पर आत्महत्या का संदेश भेजने के बाद युवक ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ के घुईसरनाथ धाम के पास सई नदी में छलांग लगा दी। देर शाम तक पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पूरे शिवपाल डेहरा गांव निवासी रवि मौर्य (25) दिल्ली में पिता विजय मौर्य के साथ निजी कंपनी में काम करता था। वह सोमवार को गांव लौटा था। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे उसने भाई अभिषेक और एक मित्र के मोबाइल पर संदेश भेजा कि वह अब जीना नहीं चाहता। साथ ही लिखा कि उसकी बाइक, चाबी और मोबाइल सई नदी के पास मिलेंगे।
विज्ञापन



संदेश मिलते ही अभिषेक और रवि का मित्र अंकित मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्हें देखकर रवि बाइक छोड़ पुल की ओर भागा और सई नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर सांगीपुर पुलिस पहुंची। नदी किनारे उसकी बाइक, चाबी और मोबाइल बरामद हुए। स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे तक तलाश की। सफलता नहीं मिलने पर प्रयागराज से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। पुलिस व्हाट्सएप संदेश समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता दिल्ली से रवाना, परिवार बेहाल
घटना के बाद मां उर्मिला, भाई अभिषेक तथा बहनों सुमन, पूजा और मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व ग्राम प्रधान अशोक शुक्ल ने बताया कि पिता विजय मौर्य को सूचना दे दी गई है और वह दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए हैं। परिजन देर शाम तक सई नदी किनारे युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed