सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   20 thousand rupees returned to the account of a young victim of cyber fraud

Amroha News: साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में लौटे 20 हजार रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees returned to the account of a young victim of cyber fraud
विज्ञापन
रजबपुर। साइबर ठगी के चार दिन बाद भी रजबपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से निकाले गए 20 हजार रुपये वापस कराए गए, जिससे पीड़ित ने खुशी जताते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos


एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि अतरासी कलां निवासी अरबाज ने 21 मार्च को ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एक अज्ञात ने फोन कर धोखाधड़ी के जरिए उनके खाते से 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना रजबपुर की साइबर टीम ने जांच शुरू की। साइबर पोर्टल की मदद से आरोपी की पहचान कासिम निवासी अतरासी कलां के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी से पूरी धनराशि वापस कराकर पीड़ित के खाते में जमा करा दी। एसपी ने लोगों ने अपील करते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने बैंक खाते से संबंधित ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही किसी भी अनजान लिंक या लुभावने ऑफर पर बिना जांचे-परखे भुगतान न करें, क्योंकि यह साइबर ठगी का तरीका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed