{"_id":"69ced4618ac01dd6440c20ee","slug":"24-crore-budget-passed-development-work-to-be-carried-out-in-saidangali-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-160743-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 24 करोड़ का बजट पास, सैदनगली में कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 24 करोड़ का बजट पास, सैदनगली में कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। नगर पंचायत सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए बोर्ड की बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुकृति चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभासदों की उपस्थिति में 24 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा डाॅ. अनुकीर्ति चौधरी ने कहा कि बीते वर्ष 10.30 करोड़ की आय प्राप्त की, जिसके सापेक्ष आठ करोड़ रुपये विकास कार्यों पर व्यय किए गए। पिछले कार्यकाल में हुए प्रमुख निर्माण कार्यों ने सैदनगली की पहचान बदली है, 110 फीट ऊंचा भव्य घंटाघर और 100 फीट ऊंचे तिरंगे का निर्माण कराकर सैदनगली की पहचान बनाई गई। अब 24 करोड़ के बजट से नगर में बुनियादी सुविधाओं, जल निकासी, और सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कहा कि नगर पंचायत में जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। बिना भेदभाव किए योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे हो जाएंगे। ईओ सलिल भारद्वाज, स्वच्छता प्रेरक अभिनव कौशिक, लिपिक दिनेश कुमार, विनय किशोर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos