{"_id":"69ced49b86e5bbfd9d0e4031","slug":"census-to-begin-may-22-city-divided-into-six-blocks-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160699-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 22 मई से शुरू होगी जनगणना, शहर छह ब्लॉकों में विभाजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 22 मई से शुरू होगी जनगणना, शहर छह ब्लॉकों में विभाजित
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आगामी जनगणना को लेकर नगर पालिका एवं जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना कार्य को सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर को छह ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
नगर पालिका के ईओ डॉ.ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस कार्य के लिए 492 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जबकि 125 पर्यवेक्षक उनकी निगरानी करेंगे। जनगणना की शुरुआत 22 मई से होगी, जिसमें सबसे पहले मकानों का सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित विस्तृत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जो इसे पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी और सटीक बनाएगी। खास बात यह है कि सरकार ने स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।
इसके तहत जिले के नागरिक 7 मई से 21 मई तक अपने घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही एक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्व-गणना के लिए केवल 15 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि के बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य शुरू करेंगे। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाएं।
जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में मकानों का विवरण और सूचीकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या से जुड़ी जानकारी, जिसमें जाति संबंधी आंकड़े भी शामिल होंगे, एकत्र किए जाएंगे। इस कार्य में जिले भर में लगभग छह हजार प्रगणक लगाए जाएंगे, जिन्हें प्रशिक्षित करने के लिए फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन ने फील्ड ट्रेनरों को क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंप दी है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रगणकों को बेहतर प्रशिक्षण दे सकें।
एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में होगी, जिससे डेटा संग्रहण में पारदर्शिता और गति आएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करें, ताकि सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
Trending Videos