सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police rushed to the spot after reports of Ambedkar statue being installed without permission

Amroha News: बगैर अनुमति आंबेडकर प्रतिमा लगाने की सूचना, दौड़ी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the spot after reports of Ambedkar statue being installed without permission
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पास के ही गांव कलाली में बगैर अनुमति के आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। पुलिस ने आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने के लिए कहा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा काफी साल पुरानी है। उसको सिर्फ शिफ्ट किया गया है।
Trending Videos

नगर से सटे कलाली गांव में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं। किसी शख्स ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी को सूचना दी कि कलाली गांव में बगैर अनुमति के आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। सूचना मिलने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह भी गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने उनको बताया कि प्रतिमा स्थापित किए करीब 10 साल से भी अधिक हो चुके हैं। उनका कहना था कि प्रतिमा का केवल स्थान बदला गया है। उन्होंने नायब तहसीलदार को बताया कि जिस स्थान पर प्रतिमा शिफ्ट की गई है। वह स्थान आंबेडकर संस्थान के नाम से ही दर्ज है।
विवाद की जानकारी होने पर गांव में रहने वाली दूसरी बिरादरी के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष प्रतिमा को लेकर गांव में किसी तरह का विवाद नहीं है।
एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा नई नहीं लगाई है। प्रथमदृष्टया प्रतिमा शिफ्ट करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed