{"_id":"69ced4dc631bc332df0ec9c9","slug":"retired-army-man-attacked-over-old-rivalry-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-160710-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पुरानी रंजिश में सेवानिवृत्त सेनाकर्मी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पुरानी रंजिश में सेवानिवृत्त सेनाकर्मी पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। पुरानी रंजिश में ग्राम लंबिया में पूर्व सेनाकर्मी के घर पर चढ़ाई कर दी गई। जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया गया। घर के बाहर फायरिंग की गई। इस मामले में एक प्रधान व एक पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत किया है।
थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि गांव लंबिया में मनवीर सिंह उर्फ रिंकू सेना से सेवानिवृत्त हैं और अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार की रात गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, ग्राम सैदपुर के प्रधान ईकाशपाल व लंबिया के ही पमित आदि ने रिंकू के घर पर चढ़ाई कर दी। आरोपियों ने रिंकू पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। उसके घर के बाहर फायरिंग की गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस के अनुसार रिंकू व आरोपियों के बीच भूमि विवाद को लेकर पहले से ही रंजिश चली आ रही है। थाना नौगावां सादात में भी दोनों के खिलाफ एक मुकदमा अदालत में चल रहा है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रिंकू फौजी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। जबकि दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
Trending Videos