{"_id":"69ced52d93407399b403695a","slug":"cow-slaughter-accused-arrested-for-hiding-after-changing-fathers-name-in-aadhaar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160738-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आधार में पिता का नाम बदल छिपकर रह रहा गोकशी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आधार में पिता का नाम बदल छिपकर रह रहा गोकशी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। थानाक्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा में नौ साल पहले दर्ज गोकशी और पुलिस पर हमले के मामले में फरार चल रहे वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए आधार कार्ड में पिता का नाम बदलकर रह रहा था।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि छह जून 2017 को तत्कालीन दरोगा संजीव कुमार ने गोकशी के एक मामले में चार महिलाओं सहित 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में आरोपी वसीम घटना के बाद से फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ स्थायी वारंट भी जारी किया जा चुका था, लेकिन वह लगातार पुलिस से बचता रहा।
सीओ के मुताबिक वसीम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए करीब पांच वर्ष पहले अपने आधार कार्ड में पिता का नाम बदल दिया था। उसने आठ मई 2021 को अपने पिता का नाम अकबर अली से बदलकर नवाबजान दर्ज करा लिया, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे और वह गिरफ्तारी से बचा रहे।
वसीम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि ऐसे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos