सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A special campaign will be conducted today under SIR.

Amroha News: एसआईआर के तहत आज चलेगा विशेष अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A special campaign will be conducted today under SIR.
विज्ञापन
अमरोहा। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज छह फरवरी को जिले में अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos

जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि आज जनपद के समस्त मतदेय स्थलों (बूथों) पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित बूथों पर सुबह 10:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। कहा कि जो युवा एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या कर चुके हैं और उनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं है, वे प्रारूप-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। नाम कटवाने के लिए प्रारूप-7 और संशोधन या स्थानांतरण के लिए वोटर लिस्ट में प्रविष्टि शुद्ध कराने, पता बदलवाने या दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नाकन के लिए प्रारूप-8 पर आवेदन किया जा सकता है। संवाद
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed