सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Having group sex with a woman in the nude, leave two parts

Amroha News: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर नग्न अवस्था में छोड़ भागे दो आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Having group sex with a woman in the nude, leave two parts
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। पति के कहने पर गांव के दो लोगों के साथ बाइक पर गई महिला से दोनों ने दुष्कर्म किया। उसे नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गए। होश में आने पर किसी तरह महिला घर जा रही थी। रास्ते में मिले पति से आपबीती बताई तो पति ने उसे चुप करा दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक उनकी बहन की शादी गजरौला क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई। उसका बहनोई शराब पीने का लती है और जुआ भी खेलता है। जिसका फायदा उसके पड़ोसी दो युवक उठाते हैं। उन्होंने कई बार उसकी बहन के साथ गलत हरकत की। उसका आरोप है कि दोनों उस पर गलत नीयत रखते हैं। 25 जनवरी को महिला का पति रात करीब नौ बजे गांव के फरजंद व फजरू को घर लेकर आया। उसने पत्नी से उनकी बाइक पर बैठने को कहा और बोलो कि किसी से पैसे लेकर आते हैं। उसने खुद दूसरी बाइक से चलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बहन के इन्कार करने पर जीजा ने यह कहते हुए समझाया कि डरने की कोई बात नहीं है। वह उनकी बाइक पर सवार हो गई। कुछ दूर चलने पर महिला ने बाइक पर ले जा रहे दोनों आरोपियों से बाइक रोककर पति का इंतजार करने को कहा। मगर उन्होंने बाइक रोकने की बजाय तेज कर दी। महिला उनकी बाइक से कूदकर भागी। इस पर दोनों ने उसे पकड़ लिया। हाथ से उसके मुंह से दबा लिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम दे उसे नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गए।
काफी देर बाद उसे होश आया। वह पैदल ही घर की तरफ चल दी। रास्ते में उसका पति अकेला खड़ा मिला। उसने पति से आपबीती सुनाई। आरोप है कि पति ने कार्रवाई कराने की बजाय चुप रहने को कहा। तभी से उसकी बहन सदमे में है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपियों फरजंद व फजरू और पति नौशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। संवादेेेेे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed