सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Champion Club won the match by defeating MCC by ten wickets.

Amroha News: एमसीसी को दस विकेट से हराकर चैंपियन क्लब ने जीता मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Champion Club won the match by defeating MCC by ten wickets.
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के मिनी स्टेडियम में देवेंद्र चंदेल मेमोरियल वेटरेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है। बृहस्पतिवार को पहला मुकाबला एमसीसी और चैंपियन क्लब के बीच खेला गया। नसीम अख्तर की बेहतरीन बल्लेबाजी और की बदौलत चैंपियंस क्लब की टीम ने एमसीसी को दस विकेट से हरा दिया। इस दौरान नसीम अख्तर प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुने गए। जबकि नवाब अयूब को बेहतरीन गेंदबाज का खिताब मिला है।
Trending Videos



बृहस्पतिवार को एमसीसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 26 ओवरों में 137 रन बनाकर अलाउट हो गई। अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रिजवान पाशा ने 43 गेंदों में 29 रन बनाए। जबकि रशीद मंसूर अब्बासी ने 43 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। इसी तरह शानदार हुसैन ने 20 गेंदों में 11 रन और निजाम अली ने 18 गेंदों में 15 रनों का योगदान दिया। चैंपियन क्लब के लिए गेंदबाजी करते हुए सलमान अहमद ने पांच ओवराें में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जबकि नवाब अयूबी ने पांच ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वहीं, सलमान ने दो विकेट लिए तो वहीं शाहनवाज हैदर ने एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी चैंपियन क्लब की टीम ने सिर्फ 11 ओवरों ने बिना विकेट खोए मैच जीत लिया। इस दौरान नसीम अख्तर ने 41 गेंदों में 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जबकि उन्होंने चार छक्के और दस चौक भी लगाए। इसी तरह टीम के कप्तान अनस अंसारी ने 30 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली और मैच जीत लिया। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजकों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed