{"_id":"6984fe3844b2f355270957aa","slug":"dheeraj-had-been-in-a-relationship-with-ruby-for-three-years-and-he-murdered-her-when-she-tried-to-distance-herself-from-him-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-156931-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन साल से धीरज के रूबी से थे संबंध, दूरी बनाने पर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन साल से धीरज के रूबी से थे संबंध, दूरी बनाने पर की थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पचोकरा मेहरबान अली गांव में दिनदहाड़े रूबी की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी धीरज कुमार, उसके कोटेदार पिता बृजपाल, भाई नीरज, माता अनीता और मनीराम समेत दस लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरज कुमार और उसके भाई नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी धीरज के रूबी से तीन साल से संबंध थे, लेकिन चार महीने से रूबी धीरज से दूरी बना रही थी। बस इसी बात से नाराज धीरज ने उसे मार डाला।
घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएससी गांव में तैनात रखी गई है। एसपी ने बताया कि रूबी बेलदारी करने वाले नरेंद्र सिंह की पत्नी थी। बुधवार की दोपहर 12 बजे गांव के ही गुड्डू सिंह के बेटे कोशिंदर के मढ़े की दावत से लौटते समय रूबी पर पड़ोसी राशन डीलर बृजपाल के बेटे धीरज ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी और पीड़ित परिवार अलग-अलग जाति के होने से दोनों वर्गों के बीच तनाव फैल गया।
गुस्साई भीड़ के शव घेर लेने और दो वर्गों के बीच आक्रोश देख मौके पर पांच थाने की पुलिस व पीएसी बुलानी पड़ी। एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदौरिया खुद लोगों को समझाने में लगे रहे थे। दिन में 12 बजे के आसपास हुई घटना में शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी थी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस भीड़ हटाने में कामयाब हो पाई थी। रूबी की हत्या के बाद आरोपी अपने घर में जाकर छिप गया, जहां से पुलिस उसे वर्दी पहनाकर ले गई थी। वारदात से आक्रोश में आए परिजनों तथा बिरादरी के लोगों ने शव घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी के घर को घेरकर तोड़फोड़ की थी।
कई थानों की फोर्स-पीएसी और एसपी समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में आरोपी को पुलिस की वर्दी पहनाकर घर से थाने पहुंचाया गया। दो बिरादरियों में संघर्ष की आशंका में बृहस्पतिवार को भी पुलिस व पीएसी गांव में तैनात रही।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले में रूबी के पति नरेंद्र की तहरीर पर मुख्यारोपी धीरज कुमार, उसके भाई नीरज, माता अनीता, पिता ब्रह्मपाल और परिचित मनीराम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। वहीं, मुख्यारोपी धीरज और उसके भाई नीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।
Trending Videos