सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man riding a bike who was going to his in-laws' house to pick up his wife died in an accident.

Amroha News: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike who was going to his in-laws' house to pick up his wife died in an accident.
विज्ञापन
उझारी। क्षेत्र में बुरावली मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस वे के अंडर पास के नीचे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Trending Videos


क्षेत्र के ग्राम निरयावली भूड़ में राहुल कुमार (30) का परिवार रहता है, राहुल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। राहुल की पत्नी काजल अपने मायके के ग्राम हैबतपुर में रुकी हुई थी। बुधवार दोपहर को राहुल कुमार अपनी पत्नी को बुलाने के लिए बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। उझारी बुरावली रोड पर सोंहत अंडरपास के नीचे पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहुल अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी काजल, मां ज्ञानवती और तीन साल का बेटा मयंक हैं। हादसे के बाद परिवार में दुख का माहौल है।थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed