{"_id":"6a038989e6cfd68dcd0e2005","slug":"a-young-woman-was-sexually-exploited-after-being-promised-marriage-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163500-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 13 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने संभल जनपद के युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक पांच वर्षों से प्रेम संबंध में था और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि युवक की बहन का घर उसके घर के पास है। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि वर्ष 2025 में युवक उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। बेटी के अचानक गायब होने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। युवती का आरोप है कि दिल्ली में युवक ने करीब एक सप्ताह तक उसे अपने साथ रखा और यौन शोषण करता रहा। इसके बाद युवक उसे मुंबई ले जाने की बात कहकर रेलवे स्टेशन ले गया और मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठाकर भाग गया। युवती किसी तरह पांच दिन बाद मुंबई से वापस अपने घर पहुंची। घर लौटने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें समझौते के बाद शादी कराने की बात तय हुई थी। लेकिन, अब युवक ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos