सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of the rape victim's brother was found hanging in his home; police are investigating.

Amroha News: घर में फंदे पर लटकता मिला दुष्कर्म पीड़िता के भाई का शव, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 13 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The body of the rape victim's brother was found hanging in his home; police are investigating.
विज्ञापन
नौगावां सादात। थानाक्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता के भाई का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
Trending Videos

एक गांव निवासी युवती ने रविवार को गांव के ही युवक फहीम के खिलाफ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में थाना नौगावां सादात में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि सोमवार रात करीब आठ बजे थाने से दो सिपाही पीड़िता के घर पहुंचे और मामले को लेकर पूछताछ करने लगे। परिवार का आरोप है कि इस दौरान सिपाहियों ने घर में वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसका पीड़िता, उसकी बहन और भाई ने विरोध किया। परिजनों के मुताबिक विरोध करने पर सिपाहियों ने गाली-गलौज की और वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद पीड़िता का 22 वर्षीय भाई घर से बाहर चला गया। करीब साढ़े नौ बजे वह वापस लौटा और अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अवधभान भदोरिया बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भी जांच कराई जा रही है कि थाने से कौन सिपाही पीड़िता के घर गए थे और वहां क्या स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed