सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Member of inter-state gang of thieves arrested from Madhya Pradesh

Amroha News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 13 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Member of inter-state gang of thieves arrested from Madhya Pradesh
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुबिलेंट फैक्टरी स्थित फैमिली क्वार्टर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई गई है।
Trending Videos

मंगलवार को एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिस ऑफिस में खुलासा किया। उन्होंंने बताया कि 26 अप्रैल की रात जुबिलेंट फैक्टरी के क्वार्टर में देश दीपक मिश्रा समेत छह घरों में चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में देश दीपक मिश्रा की तहरीर देकर क्वार्टर से सोने-चांदी के आभूषण और 11 हजार रुपये नकद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान घटना के तार मध्य प्रदेश से जुड़े मिले। इसके बाद गठित पुलिस टीम मध्य प्रदेश रवाना हुई और सटीक सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के जनपद धार थाना टांडा क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी पूनम और अंबु उर्फ अंबाराम के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में बड़ी फैक्ट्रियों की आवासीय कॉलोनियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
गिरोह इंटरनेट के जरिए ऐसी फैक्ट्रियों की जानकारी जुटाता था, जहां कर्मचारी सप्ताह में अपने घर चले जाते थे और क्वार्टर खाली मिलते थे । गिरोह केवल सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करता था, जबकि टीवी, मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान से बचता था जिससे आसानी से पकड़े न जाएं।
चोरी के बाद आरोपी बस या ट्रेन से अपने गृह राज्य लौट जाते थे। एसपी ने बताया कि मामले में दो आरोपी पूनम और अंबु अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस सफल खुलासे पर एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed