सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hearing in the 37-year-old Shia-Sunni riot case in Naugawan Sadat today

Amroha News: फसल नुकसान के विरोध पर बवाल, अवैध हथियारों के साथ पहुंचे दबंग, पुलिस ने छीनी रायफल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 13 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hearing in the 37-year-old Shia-Sunni riot case in Naugawan Sadat today
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा मोहन में फसल खराब करने का विरोध करना किसान को भारी पड़ गया। दबंगों ने खेत पर पहुंचकर किसान और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा अवैध हथियारों के बल पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से रायफल बरामद कर ली। मामले में 14 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

गांव निवासी देवराज सिंह सोमवार की शाम करीब 7:15 बजे अपने खेत में ईंख की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव का मयंक ट्रैक्टर लेकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचाते हुए वहां से निकल रहा था। विरोध करने पर मयंक गाली-गलौज करने लगा और उसने फोन कर अपने परिवार एवं साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद विनोद, प्रमोद, प्रयांशु, वृतिक, अनिल, कृतपाल, शीशपाल, व्रतपाल, आशीष, अशोक, पवन, पुष्पेंद्र, अनुराग समेत अन्य लोग लाठी-डंडे, तमंचे और रायफल लेकर खेत पर पहुंच गए। आरोप है कि प्रमोद ने रायफल उनकी कनपटी पर लगा दी, जबकि प्रयांशु तमंचा लहराकर दहशत फैलाने लगा। इसी दौरान देवराज का भाई संतरपाल मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद के कब्जे से रायफल बरामद कर ली। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में 14 नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही विनोद और प्रमोद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed