सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bolero runs over two friends in Amroha one dead

UP: अमरोहा में बोलेरो ने दो दोस्तों को रौंदा, एक की मौत, हंगामे पर हत्या की रिपोर्ट, पांच के खिलाफ FIR

संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 24 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
सार

रहरा में बोलेरो ने दो दोस्तों को रौंदा, एक रामनिवास की मौत हुई। परिजनों ने रंजिश का आरोप लगाकर जाम किया। पुलिस ने पांच पर हत्या दर्ज कर दो आरोपी गिरफ्तार किए।

Bolero runs over two friends in Amroha one dead
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र में लिंक मार्ग पर पैदल जा रहे दो दोस्तों को बोलेरो ने रौंद दिया, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी है। मृतक के परिजनों ने रंजिशन गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाते हुए एक घंटे हंगामा किया। हसनपुर-रहरा मार्ग जाम कर दिया। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद जाम खुला। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।



रहरा थाना क्षेत्र के गांव खेलिया खालसा निवासी चरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा रामनिवास (20) और उसका दोस्त सत्येंद्र मंगलवार की शाम अपने गांव से दौरारा के लिंक मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी बीच दौरारा में खेल के मैदान के निकट उन पर सामने से तेज रफ्तार बोलेरो चढ़ा दी गई। चरन सिंह ने कहा कि बोलेरो चालक ने रंजिश में जान से मारने की नीयत से भतीजे और उसके दोस्त पर बोलेरो चढ़ाई। परिजन दोनों को घायल अवस्था में नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां रामनिवास को मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जानकारी से परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग रात 10.30 बजे के आसपास हसनपुर-रहरा मार्ग पर जुट गए और जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। रहरा थाने की पुलिस के समझाने पर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वे तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जिला मुख्यालय से एएसपी अखिलेश भदोरिया मौके पर पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझाना शुरू किया। सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला। 
विज्ञापन


सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि इस मामले में गांव लुहारी खादर के रहने वाले शिवम सागर, गांव छपना निवासी रोहित, और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी ने बुधवार को बताया कि आरोपी शिवम सागर और गांव सोहत निवासी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य भी जल्द गिरफ्त में होंगे।

रामनिवास के पिता की पहले हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले रामनिवास के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। रामनिवास पांच बहन-भाइयों में चौथे नंबर का था। जीवनयापन के लिए खेतीबाड़ी करता था।

पोस्टमार्टम के बाद फिर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में अंत्येष्टि 
पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की दोपहर रामनिवास का शव घर पहुंचा तो फिर परिजन और ग्रामीण आक्रोश में आ गए। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार त्यागी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी करीब दो घंटे हंगामेपूर्ण स्थिति रही। काफी देर समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में नजदीकी गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed