{"_id":"6a5be2616d4d87989e07a330","slug":"chief-minister-gifts-43-projects-worth-207-crore-distributes-certificates-to-beneficiaries-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168501-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुख्यमंत्री ने 207 करोड़ की 43 परियोजनाओं की दी सौगात, लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुख्यमंत्री ने 207 करोड़ की 43 परियोजनाओं की दी सौगात, लाभार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा के दौरान अमरोहा और धनौरा विधानसभा क्षेत्रों को 207.49 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा अमरोहा की विश्वप्रसिद्ध ढोलक के निर्माण और उसकी पारंपरिक कारीगरी की जानकारी भी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने अमरोहा विधानसभा क्षेत्र के लिए 104.35 करोड़ रुपये लागत की 25 तथा धनौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 103.13 करोड़ रुपये लागत की 18 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर अमरोहा वासियों के लिए समर्पित कर दिया। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्रों को स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता, ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत प्रमाणपत्र, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि, किसान ड्रोन अनुदान योजना के लाभार्थियों को स्वीकृतिपत्र वितरित किए गए।
जनसभा स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय उत्पादों में विशेष रुचि दिखाई और अमरोहा की विश्वप्रसिद्ध ढोलक की निर्माण प्रक्रिया तथा उसकी पारंपरिक शिल्पकला की सराहना की। निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने सीएम को जिले के विशिष्ट उत्पादों और विकास कार्यों की जानकारी भी दी।