{"_id":"6a5be0595b3149cf480a3759","slug":"showers-of-rain-have-changed-the-weather-bringing-relief-from-the-scorching-sun-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168481-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बारिश की फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज, सूरज की तपिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बारिश की फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज, सूरज की तपिश से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शनिवार सुबह से हुई हल्की बारिश और रुक-रुककर पड़ती फुहारों ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया। आसमान में दिनभर बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से लोगों को कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से रहत मिली लेकिन उमस ने बेहाल किया। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मौसम विशेषज्ञ पवन शुक्ला के अनुसार जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से 23 जुलाई तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आने की संभावना है। अनुमान है कि 23 जुलाई तक अधिकतम तापमान घटकर करीब 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। वहीं, लोगों से भी खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मानसूनी गतिविधियां इसी तरह सक्रिय रहीं तो जिले में आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा होने की संभावना भी बनी रहेगी।