{"_id":"6a5bdffe982a8ea6220d30f3","slug":"rampur-saifai-syndicate-used-to-loot-the-recruitment-process-yogi-jpnagar-news-c-15-1-mbd1002-950324-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्तियों में रामपुर-सैफई का सिंडिकेट डकैती डालता था : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्तियों में रामपुर-सैफई का सिंडिकेट डकैती डालता था : योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले भर्तियों में रामपुर और सैफई का सिंडिकेट डकैती डालता था। अब कोई आपके हक पर डकैती नहीं डाल सकता है। क्योंकि ये आपकी अपनी सरकार है। माफिया को मिट्टी में मिला दिया। ढोलक की थाप कहीं भी बजती है नाम अमरोहा का ही आता है। अमरोहा विकास की नई पहचान बना रहा है।
शनिवार को अमरोहा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय परिसर में जिले की 207.49 करोड़ रुपये की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अमरोहा के ढोलक ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। यहां का किसान अपने आम वैश्विक बाजार में पहुंचाने का काम कर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेसवे ने अमरोहा की राह को और आसान कर दिया है। आज से दस साल पहले किसी ने सोचा था कि अमरोहा की दिल्ली की दूरी पौने दो घंटे में तय किया जाएगा। कोई कल्पना कर सकता था कि प्रयागराज और अमरोहा की दूरी कम होगी। लेकिन यह भी हुआ है। अब हरिद्वार की दूरी कम करने की तैयारी है।
उन्होंने कहा कि 2007 से 2017 तक सरकारों ने चीनी मिलों को बेचने का काम किया। प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद कर दिया गया था। आज डबल इंजन की भाजपा की सरकार 122 चीनी मिलों को संचालन कर रही है। किसानों को गन्ना मूल्य का 3 लाख 23 हजार करोड़ भुगतान किया गया। गन्ना मूल्य जो पहले तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल मिलता था। जिसे बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि आज कोई भर्ती होती है तो उसमें अमरोहा और धनौरा का भी नौजवान का नाम आता है। पहले रामपुर और सैफई सिंडिकेट भर्तियों में डकैती डालता था। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करता था। अब अब कोई आपके हक पर डकैती नहीं डाल सकता है। क्योंकि आपकी अपनी सरकार है। 2017 के चुनाव प्रचार में आया था। कितना भय था। लोग कहते थे कि फला मंत्री है। डबल इंजन की सरकार आने पर ये किसी सुरक्षित बिल में घुस गए। उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। माफिया को मिट्टी में मिला दिया।
प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके लिए सही सोच, स्पष्ट नीति और ईमानदार नीयत की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि जब नीति और नीयत ठीक नहीं होती तो विकास संभव नहीं हो पाता।
00
अमरोहा अब पिछड़ा जिला नहीं, विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा : सीएम
अमरोहा। सीएम ने कहा कि अमरोहा महाभारत कालीन पावन तीर्थ तिगरी धाम और वासुदेव तीर्थ की ऐतिहासिक विरासत को संजोए हुए है। उन्होंने अमरोहा की धरती को नमन करते हुए कहा कि यहां के लोगों ने अपनी कारीगरी और हस्तशिल्प से दुनिया में अलग पहचान बनाई है।
अमरोहा को कोई अब पिछड़ा जिला नहीं कहेगा। जैसे यहां के तबले की थाप कहीं भी बजती है नाम अमरोहा का ही आता है। ऐसे ही विकास के नाम पर भी अमरोहा अपनी पहचान बनाएगा। हसनपुर में बन रहा औद्योगिक विकास पार्क विकास को नई दिशा देगा। क्या यह विकास 2017 से पहले संभव था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरोहा का तबला और ढोलक एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत अपनी खास पहचान बना चुके हैं। यहां के किसान आम की फसल को देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य गंगा नहर परियोजना पूरी होने की ओर है और गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से अमरोहा से दिल्ली, लखनऊ और प्रयागराज की दूरी काफी आसान हो गई है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हरिद्वार तक आवागमन को और सुगम बनाने के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने प्रशासन को किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य दिलाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि अमरोहा अब पिछड़े जिले की पहचान से बाहर निकल चुका है। जिस तरह यहां के तबले और ढोलक ने दुनिया में अमरोहा का नाम रोशन किया है, उसी तरह यह जनपद विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए अपनी नई पहचान बनाएगा।
00
आस्था का सम्मान और विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता
अमरोहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में धार्मिक आयोजनों और आस्था से जुड़े कार्यक्रमों पर कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती थीं। जन्माष्टमी, कांवड़ यात्रा, रामनवमी की शोभायात्रा और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों में बाधाएं उत्पन्न होती थीं, लेकिन वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है।
उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्रा, जन्माष्टमी और तिगरी मेले के आयोजन पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। सरकार श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और हर स्तर पर उनकी आस्था का सम्मान करते हुए सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं तिगरी मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए यहां आए थे।
000
बेटी-व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की जगह जेल या जहन्नुम
अमरोहा। सीएम ने कहा कि सरकार की सख्त नीतियों के कारण आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और हर बेटी और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। सुरक्षा का माहौल बनने से सुशासन को बढ़ावा मिला है और प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के लगभग हर जिले में दंगे होते थे और आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए केवल दो ही जगह हैं-जेल या जहन्नुम। इसके अलावा उनके लिए कोई तीसरी जगह नहीं होगी।
00
गंगा एक्सप्रेसवे ने जिले के विकास को नई रफ्तार दी : योगी
अमरोहा। योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे ने जिले के विकास को नई रफ्तार दी है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब लोगों को लगता था कि दिल्ली बहुत दूर है, लेकिन अब अमरोहा से दिल्ली की दूरी महज दो घंटे में पूरी की जा सकती है। इससे जिले के आम उत्पादकों और कारोबारियों को बड़ा फायदा होगा और वे अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे।
कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के कई जिलों में दंगे होते थे और कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा से सुशासन आता है और सुशासन से समृद्धि का रास्ता खुलता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों में अपराधियों और माफिया का भय था, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। आज कानून का राज स्थापित हुआ है और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।