{"_id":"69c04115d0d24a6eb30381e1","slug":"cricket-alam-club-defeats-mannan-strikers-by-nine-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159897-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : आलम क्लब ने मन्नान \nस्ट्राइकर को नौ रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : आलम क्लब ने मन्नान स्ट्राइकर को नौ रनों से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया के मैदान में आलम क्लब और मन्नान स्ट्राइकर के बीच खेले गए फ्रेंडली क्रिकेट मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आलम क्लब की टीम ने मन्नान स्ट्राइकर की टीम को नौ रन से हराकर जीत दर्ज की।
मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद आलम को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुना गया, जबकि घातक गेंदबाजी के दम पर रियाज को बेस्ट गेंदबाज का खिताब मिला।
मैच की शुरुआत में आलम क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 16.4 ओवर में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों में 37 रन बनाए। उनके अलावा मोनिस ने 19 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया, जिससे टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। मन्नान स्ट्राइकर की टीम की ओर से गेंदबाजी में रियाज ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने तीन ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके और विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को दबाव में रखा। वहीं जैद ने भी तीन ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा गुरु, मोहम्मद सुभान और सलमान ने एक-एक विकेट लेकर टीम को मैच में बनाए रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मन्नान स्ट्राइकर की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मध्यक्रम में बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 16.3 ओवर में 125 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से जावेद आलम ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 28 रन बनाए। वहीं जायद ने 27 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। इसके अलावा सलमान ने 5 गेंदों में 13 और रियाज ने 5 गेंदों में 12 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
आलम क्लब की टीम की ओर से गेंदबाजी में अरफात, महेरजूल और मोहम्मद आलम ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं, मोनिस ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके। मैच के अंत में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos