फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Development works worth 1.25 crore to be carried out in Zoya Nagar Panchayat.

Amroha News: जोया नगर पंचायत में सवा करोड़ से होंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Development works worth 1.25 crore to be carried out in Zoya Nagar Panchayat.
जोया। जोया नगर पंचायत में सवा करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। नाले और नालियों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और जलनिकासी की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने निर्माण कार्यों की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कई मोहल्लों में नालियां जर्जर हैं। जिनकी मरम्मत न होने से पानी निकासी में दिक्कतें होती हैं। अब नगर पंचायत की ओर से नाले और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। जहां नालियां टूटी हैं, उनको ठीक कराया जाएगा। कुछ जगहों पर काम शुरू भी हो गया है लेकिन बरसात की वजह से कामों को बीच में रोकना पड़ा। ईओ विपिन कुमार सेंगर ने बताया कि नगर पंचायत के मोहल्लों में सवा करोड़ से प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू कराए जा रहे हैं। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed