फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Women protest against illicit liquor, demand action.

Amroha News: कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Women protest against illicit liquor, demand action.
बुरावली। थाना रहरा क्षेत्र के ग्राम देहरी गुर्जर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के विरोध में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि गांव की ही एक महिला खुलेआम अवैध कच्ची शराब बनाकर बेच रही है। इससे गांव का माहौल बिगड़ गया है। उनका कहना है कि सुबह से ही कम उम्र के युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक नशे में दिखाई देते हैं। नशे के बाद लोग घरों में महिलाओं और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मंजू त्यागी, किरन देवी, सुमन त्यागी, अंजू त्यागी, डोली त्यागी, शारदा गुप्ता, लोकेश सहित कई महिलाएं शामिल रहीं।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed