फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The spiritual commencement of the Urs

Amroha News: या फरीद की सदाओं से गूंज उठी दरगाह, उर्स का रूहानी आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The spiritual commencement of the Urs
रजबपुर(अमरोहा)। हाईवे स्थित हजरत बाबा फरीदी की दरगाह पर सोमवार शाम चार दिवसीय उर्स-ए-मुबारक का रूहानी माहौल में आगाज हुआ। शाम छह बजे नमाज-ए-अस्र के बाद पारंपरिक रस्म-ए-परचम कुशाई अदा की गई। इसके बाद शमा-ए-महफिल रोशन होने के साथ ही दरगाह परिसर इबादत और रूहानियत के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

उर्स की शुरुआत पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दरगाह पर चादर पेश कर बुजुर्ग-ए-दीन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक गिरीश जुयाल, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गो सेवा संघ के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल त्यागी, दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता चौधरी सलीम, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, हापुड़ जिलाध्यक्ष समीर त्यागी, मेरठ जिलाध्यक्ष रीना त्यागी तथा जिला सचिव संदीप वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नमाज-ए-मगरिब के बाद कुल शरीफ, इज्तेमाई दुआ और कव्वाली का आयोजन हुआ, जबकि नमाज-ए-ईशा के बाद देर रात तक कव्वाली की महफिल सजी। दरगाह के सज्जादानशीन ख्वाजा सलीम फरीदी ने उर्स में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर बुजुर्ग-ए-दीन की बरकतों से फैज हासिल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed