फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rain brings relief from the heat; more rainfall expected over the next three days.

Amroha News: बारिश से गर्मी से राहत, अगले तीन दिन और बरसने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the heat; more rainfall expected over the next three days.
बारिश से गर्मी से राहत, अगले तीन दिन और बरसने के आसार
विज्ञापन

अमरोहा। सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, हालांकि कई जगह जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
सुबह उमस से लोग बेहाल रहे, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दोपहिया वाहन चालक और राहगीर बारिश से बचने के लिए दुकानों व छज्जों के नीचे खड़े नजर आए। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञ पवन शुक्ला ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों तक लगातार बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। पूर्वानुमान सही रहा तो इस सप्ताह अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लगातार बारिश से धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की भी उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed