फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dogs maul eight-year-old boy heading to the fields; he receives 10 stitches on his face.

Amroha News: खेत पर जा रहे आठ साल के बच्चे को कुत्तों ने नोचा, चेहरे पर लगे 10 टांके

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dogs maul eight-year-old boy heading to the fields; he receives 10 stitches on his face.
डिडौली। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह खेत पर जा रहे आठ वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

कुत्तों ने बच्चे के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों पर नोचकर उसे घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई। घायल बच्चे के चेहरे पर चिकित्सकों ने 10 टांके लगाए हैं। साथ ही एंटी रैबीज का टीका भी लगाया गया है। घटना के बाद से परिवार में दहशत का माहौल है।
डिडौली क्षेत्र के गांव कटाई निवासी नरेंद्र सिंह रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। उनका आठ वर्षीय बेटा शिवा भी पिता के साथ खेत पर जाने की जिद करने लगा। नरेंद्र ने उसे घर पर ही रहने के लिए कहा और अकेले खेत की ओर चले गए।
विज्ञापन

पिता के जाने के कुछ देर बाद शिवा भी खेत पर जाने के लिए घर से निकल पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, शिवा जैसे ही गांव से बाहर निकला, वहां घूम रहे कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि बच्चा कुछ समझ पाता, कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुत्तों को भगाया। इसके बाद घायल शिवा को परिजन उपचार के लिए कस्बे के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर चोटों को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। कुत्तों के हमले से चेहरे पर गहरे घाव हो गए थे, जिन पर चिकित्सकों ने 10 टांके लगाए। बच्चे को एंटी रैबीज का टीका भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव और आसपास के खेतों में आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं। इससे बच्चों और खेतों पर आने-जाने वाले लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने और समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed