फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Marble artisan dies in collision between two bikes

Amroha News: दो बाइकों की टक्कर में मार्बल कारीगर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Marble artisan dies in collision between two bikes
कैलसा(अमरोहा)। देहात थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मार्बल कारीगर राजपाल सिंह (35) की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर बंजारा निवासी रतन सिंह के बेटे राजपाल सिंह मार्बल कारीगर थे। शनिवार को वह सिकंदरपुर गांव में काम करने गए थे। शाम को काम पूरा करने के बाद गांव के ही विमल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। हाजरपुर के पास उनकी बाइक की लालू नगला की ओर जा रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर गांव मुनव्वरपुर निवासी सुर्णी राजपूत और उनकी मां विपिन कुमारी सवार थीं।
विज्ञापन

टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राजपाल सिंह को गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची अमरोहा देहात थाना पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed