{"_id":"6a78e46b8c7aa4dffc0d7a0e","slug":"seminar-discussion-held-on-changes-in-tax-laws-and-the-role-of-lawyers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170223-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार : कर कानूनों में बदलाव और वकीलों की भूमिका पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार : कर कानूनों में बदलाव और वकीलों की भूमिका पर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (उपकास) की 60वीं कार्यकारिणी सभा और जीएसटी-आयकर से संबंधित सेमिनार बिजनौर रोड स्थित होटल में हुआ। सेमिनार में वक्ताओं ने कर कानूनों में हो रहे बदलाव और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विवेक और उपकास के प्रांतीय अध्यक्ष आरपी यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सेमिनार में हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनीत भाटिया ने जीएसटी के समसामयिक विषयों और अधिवक्ता शैलेंद्र जौहरी ने आयकर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। वक्ताओं ने कर कानूनों में हो रहे बदलाव और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला टैक्स बार एसोसिएशन अमरोहा के 25 से 50 वर्ष तक विधि क्षेत्र में सेवाएं देने वाले आठ अधिवक्ताओं एमके अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, एसके माहेश्वरी, विजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, लायक अली, मशकूरुल हसन और जावेद खुर्शीद को स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
उपकास के प्रांतीय अध्यक्ष आरपी यादव ने कार्यक्रम संयोजक अरविंद यादव को मुरादाबाद जोन का जोनल अध्यक्ष नियुक्त किया। अध्यक्षता आरपी यादव ने की और संचालन पुनीत माथुर ने किया।
इस दौरान प्रांतीय महामंत्री राकेश शरण मिश्र, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह भदौरिया, राजू रस्तोगी, मशकूरुल हसन, रिषांत रस्तोगी, विनोद यादव, अमित खंडेलवाल, सुरेंद्र रावत, पंकज सक्सेना और सहफुल हसन मौजूद रहे।